खरगोन के मेनगांव स्थित एकलव्य विद्यालय में महिला प्रिंसिपल और लाइब्रेरियन के बीच मारपीट का वीडियो वायरल हुआ। विवाद में प्राचार्य ने लाइब्रेरियन को थप्पड़ मारा और बाल पकड़कर दीवार से पटका। कलेक्टर के आदेश पर दोनों को तत्काल हटाया गया और मामले की जांच जारी है।
