भोपाल के कोलार थाना क्षेत्र में एक एमबीबीएस के छात्र ने पांचवीं मंजिल के कूदकर अपनी जान दे दी। आत्महत्या करने से पहले युवक अपनी महिला मित्र से मिलने गया हुआ था। पुलिस को किसी प्रकार का सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है।
