महू में कांग्रेस की संविधान बचाओं यात्रा को देखते हुए भाजपा ने नया दांव खेला है। 27 जनवरी को इंदौर में मुख्यमंत्री मोहन यादव एक लाख हितग्राहियों को जनकल्याण योजनाओं के लाभ पत्र सौंपेंगे। यह आयोजन सुपर कॉरिडोर के पास गांधी नगर चौराहे के समीप मैदान पर होगा।
