दुखद घटनाक्रम मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल का है। यहां साहू परिवार में सगाई और गोद भराई का कार्यक्रम था। आयोजन संस्कार गार्डन में था। रात 11 बजे तक सभी मेहमान जा चुके थे, तभी 2 साल का मासूम अक्षांश खेलते-खेलते गर्म तेल की कढ़ाई में जा गिरा। अस्पताल में उसकी मौत हो गई।
