मध्य प्रदेश विधानसभा में कांग्रेस ने भाजपा विधायक चिंतामणि मालवीय के समर्थन में आवाज उठाई। विधायक मालवीय ने सिंहस्थ क्षेत्र में किसानों की भूमि के स्थायी अधिग्रहण का मुद्दा उठाया, जिसके बाद भाजपा ने उन्हें नोटिस जारी किया। कांग्रेस ने इसे लोकतंत्र पर हमला बताया।
