मिमिक्री आर्टिस्ट पर भड़के सुनील शेट्टी:कहा- इतनी घटिया मिमिक्री कभी नहीं देखी, मैं मर्द की तरह बोलता हूं, आप बच्चे की तरह बोल रहे हो

0
18

बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें वह स्टेज पर मिमिक्री आर्टिस्ट पर गुस्सा करते दिख रहे हैं। वीडियो में दिख रहा है कि एक कलाकार सुनील शेट्टी की मिमिक्री कर रहा था। इस पर सुनील नाराज होकर कहते हैं,“तब से ये भैया अलग-अलग डायलॉग बोल रहे हैं जो मेरी आवाज में हैं ही नहीं। इतनी घटिया मिमिक्री मैंने कभी नहीं देखी। जब सुनील शेट्टी बोलता है तो मर्द की तरह बोलता है। ये बच्चे की तरह बोल रहा था। बेटा जब मिमिक्री करते हो तो अच्छी करनी चाहिए, खराब नकल नहीं करनी चाहिए।” उनके इस रिएक्शन के बाद मिमिक्री आर्टिस्ट ने एक्टर से माफी मांगते हुए कहा -“सॉरी सर, मैं बिल्कुल आपकी मिमिक्री करने की कोशिश नहीं कर रहा था।” इस पर सुनील ने कहा,“कोशिश करना भी मत बेटा। अभी बहुत टाइम है सुनील शेट्टी बनने में। सिर्फ बाल बांधने से कुछ नहीं होता। अभी बच्चा है, लगता है इसने मेरी एक्शन फिल्में देखी ही नहीं।” सुनील के इस वीडियो पर सोशल मीडिया पर लोग अलग-अलग प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कुछ यूजर मान रहे हैं कि उन्होंने सही कहा, वहीं कुछ को लगा कि उन्हें इतना रूड रिएक्शन नहीं देना चाहिए था। एक यूजर ने लिखा – मैं तो मिमिक्री आर्टिस्ट के बारे में सोच रहा हूं, शो के बाद इस पर क्या बीती होगी। घर, पड़ोस, वर्कप्लेस, हर जगह उसकी बेइज्जती हुई होगी। वहीं दूसरे यूजर ने आर्टिस्ट को लेकर कमेंट किया – करियर शुरू होने से पहले ही खत्म, टाटा बाय-बाय। वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्टर हाल ही में फिल्म ‘केसरी वीर’ में दिखे थे। प्रिंस धीमान के निर्देशन में बनी इस फिल्म में विवेक ओबेरॉय, सूरज पंचोली और आकांक्षा शर्मा भी अहम रोल में थे। यह फिल्म 23 मई 2025 को रिलीज हुई थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here