मिस टीन इंटरनेशनल-2025 में भारत की काजिया रनरअप रहीं:स्पेन की लोरेना रूइज के सिर सजा ताज, 24 देशों की सुंदरियां शामिल हुईं

0
16

विश्व की सबसे प्रतिष्ठित किशोर सौंदर्य प्रतियोगिताओं में से एक, मिस टीन इंटरनेशनल 2025 ​​​​​​ग्रैंड फिनाले जयपुर में हुआ। रविवार देर रात स्पेन की लोरेना रूइज ने मिस टीन इंटरनेशनल का ताज अपने नाम किया। रनरअप भारत की काजिया लिज मेजो रहीं। इस प्रतियोगिता में कनाडा, बोत्सवाना, कोलंबिया, क्यूबा, डोमिनिक रिपब्लिकन, फिजी, फ्रांस, जर्मनी, भारत, जापान, मेक्सिको, नामीबिया, नीदरलैंड, पैराग्वे, पेरू, फिलीपींस, प्यूर्टो रिको, रोमानिया, स्पेन, श्रीलंका, अमेरिका, वेनेजुएला, वियतनाम और जिम्बाब्वे की प्रतिभागियों ने मंच पर अपनी खूबसूरती और आत्मविश्वास से सभी को प्रभावित किया। प्रतियोगिता की शुरुआत ट्रेडिशनल राउंड से हुई
प्रतियोगिता की शुरुआत ट्रेडिशनल राउंड से हुई, जिसके बाद ओपनिंग राउंड, स्विम सूट राउंड और क्वेश्चन-आंसर राउंड जैसे कई चरण हुए। प्रतिभागियों ने अपनी प्रस्तुतियों से जजों और दर्शकों का दिल जीता। मिस यूनिवर्स इंडिया के ओनर और मिस टीन इंटरनेशनल के होस्ट निखिल आनंद ने कहा- दुनिया के सबसे खूबसूरत शहर जयपुर में यह आयोजन भारत की समृद्ध परंपरा, कला और परिधानों को विश्वभर में प्रदर्शित करने का एक अनूठा अवसर है। फैशन के क्षेत्र में भारत का अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रभाव तेजी से बढ़ रहा है। मिस टीन इंटरनेशनल जैसे आयोजनों से यह और भी मजबूत होगा। स्पेन की प्रतिभागी का नेशनल कॉस्ट्यूम
स्पेन की प्रतिभागी लॉरेना रुइज ने ‘Flamenco Malagueno’ नामक नेशनल कॉस्ट्यूम प्रस्तुत किया। डिजाइनर ब्रायन पेरेज द्वारा तैयार की गई इस ड्रेस की प्रेरणा स्पेन के मलागा प्रांत के उत्तर में स्थित लागुना दे फुएंते दे पिएद्रा रिजर्व से ली गई है। यह स्थान यूरोप की सबसे बड़ी फ्लेमिंगो कॉलोनी का घर है और गुलाबी फ्लेमिंगो की प्रजनन स्थली के रूप में प्रसिद्ध है। कॉस्ट्यूम का कॉर्पिनो (ऊपरी हिस्सा) बारीकी से मोतियों, सिक्विन्स, स्ट्रास क्रिस्टल्स और अर्ध-कीमती पत्थरों (वे सभी प्राकृतिक पत्थर होते हैं जो हीरे, माणिक, नीलम और पन्ना जैसे पारंपरिक कीमती पत्थरों की सूची में नहीं आते हैं) से कढ़ाई कर सजाया गया है। सिल्वर, बोरेल और पिंक टोन में बनी यह कढ़ाई पूरी ड्रेस के साथ मिलकर गुलाबी फ्लेमिंगो की आकर्षक आकृति बनाती है। बचपन से ही वे खेलों से जुड़ी रही हैं
स्पेनिश प्रतिभागी ने अपनी स्ट्रेंथ (ताकत) के बारे में बताते हुए कहा कि उन्हें खेल बहुत पसंद है। बचपन से ही वे खेलों से जुड़ी रही हैं। वह बास्केटबॉल खेलती हैं और मानती हैं कि खेलों की वजह से ही उनकी असली ताकत बनी है। मैं यहां अपने सपने पूरे करने आई हूं। सच कहूं तो अभी पूरी तरह से सपनों में खोई हुई हूं। भारत करेगा मिस टीन यूनिवर्स 2025 की मेजबानी
निखिल आनंद ने घोषणा की है कि भारत आगामी अक्टूबर में प्रतिष्ठित मिस टीन यूनिवर्स 2025 प्रतियोगिता की मेजबानी करेगा। इस वैश्विक आयोजन में 75 देशों की सुंदर और प्रतिभाशाली युवतियां भाग लेंगी। इस अवसर पर सर्वेश कश्यप ने कहा कि इस वर्ष का आयोजन न केवल सफल रहा, बल्कि इसने विश्व स्तर पर एक मिसाल कायम की है। उन्होंने इस आयोजन को यादगार बनाने में उच्चस्तरीय सुरक्षा और प्रशासनिक सहयोग के लिए सभी को धन्यवाद दिया। मिस टीन यूनिवर्स की मेजबानी मिलना भारत के लिए गर्व की बात है और यह देश में सौंदर्य और प्रतिभा को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
इन प्रतिभागियों ने बटोरी सुर्खियां

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here