मीन राशि में शनि देव 9 अप्रैल को उदित होने जा रहे, इन 3 राशियों का आएगा अच्छा समय

0
25
ज्योतिष शास्त्र में शनि को ग्रहों का न्यायाधीश माना गया है। शनि सबसे धीमी गति चलते हैं। अभी शनि देव अस्त अवस्था में मीन राशि विराजमान है। बता दें कि, शनि 28 फरवरी 2025 को अस्त हुए थे और करीब 40 दिन बाद 9 अप्रैल को मीन राशि में उदित होंगे। ऐसे में कुछ राशियों को शनि की कृपा प्राप्त होगी। आइए आपको बताते हैं किन राशियों को मिलेगा लाभ।
तुला राशि
तुला राशि के जातकों के लिए शनि का उदय होना लाभदायक सिद्ध होगा। शनि छठवें भाव में उदित होंगे। आपको शारीरिक व मानसिक कष्टों से छुटकारा मिलेगा। परिवार की तरफ से सहयोग मिलेगा। वर्कप्लेस पर अपनी स्किल दिखाने में सफल रहेंगे। शिक्षा से जुड़े सकारात्मक परिणाम प्राप्त होंगे।
वृश्चिक राशि
शनि देव वृश्चिक राशि के पंचम भाव में उदित होंगे। आपको आकस्मिक धन लाभ होगा। कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। संतान पक्ष की शुभ समाचार प्राप्त होगा। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। निवेश करने पर अच्छा रिटर्न मिलेगा। 
मकर राशि
शनि मकर राशि के तीसरे भाव में उदित होंगे। आत्मविश्वास बढ़ेगा। अपनी वाणी से लोगों को प्रभावित करेंगे। रिश्तों में सुधार आएगा। धन-धान्य में वृद्धि होगी। परिवार में चल रही परेशानियां दूर होगी। धन से संबंधित समस्याओं पर काबू पा लेंगे। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here