मुरैना में चंबल नहर में गेहूं और चावल से भरा एक ट्रक पलटा गया। हादसा देवगढ़ थाना इलाके के शाला चौकी मोड़ पर हुआ। जानकारी के मुताबिक ट्रक पीडीएस दुकानों गेहूं और चावल बोरियां सप्लाई करने के लिए जा रहा था। अन्न की कई बोरियां नहर के पानी में समा गईं। जानकारी के मुताबिक यह मोड़ बहुत खतरनाक हैं और इसके पहले भी यहां कई हादसे हो चुके हैं।
