अयोध्यानगर थाना क्षेत्र के जिम में ‘लव-जिहाद’ की जांच के दौरान एसआई दिनेश शर्मा का मुस्लिमों पर टिप्पणी करता वीडियो वायरल हुआ। इसे सांप्रदायिक सौहार्द्र बिगाड़ने वाला माना गया। वीडियो वायरल होने के बाद एसआई को लाइन हाजिर कर दिया गया और जांच के आदेश दिए गए हैं।
