मृणाल ठाकुर ने बिपाशा को कहा था मर्दाना!:कहा था- मैं उससे लाख गुना बेहतर हूं, पुराना वीडियो वायरल होने पर जमकर हुई आलोचना

0
22

इन दिनों सन ऑफ सरदार 2 में नजर आ रही एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर का एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो एक्ट्रेस बिपाशा बसू की बॉडी शेमिंग करती नजर आ रही हैं। साथ ही मृणाल ने खुद को बिपाशा से बेहतर बताया है, जिस पर उनकी जमकर आलोचना की जा रही है। वायरल हो रहा वीडियो तब का है जब मृणाल ठाकुर टीवी शो कुमकुम भाग्य में काम कर रही थीं। उन्होंने अपने को-स्टार अरजीत तनेजा के साथ टेली बाइट्स को इंटरव्यू दिया था। जब उनके को-स्टार अरजीत तनेजा ने उन्हें हैडस्टैंड करने का टास्क दिया तो जवाब में एक्ट्रेस ने कहा कि क्या तुम किसी ऐसी लड़की से शादी करना चाहते हो जो मर्दाना हो, जिसके मसल्स हों। जैसे ही अरजीत ने कहा, मैं किसी टोन्ड लड़की से शादी करूंगा, तो मृणाल ने उनका मजाक उड़ाते हुए कहा, जाओ बिपाशा से शादी कर लो। जैसे ही एक्टर ने कहा कि अगर वो इस शो में होतीं तो मैं उनसे जरूर शादी करता, तो मृणाल ने कहा, मैं बिपाशा से लाख गुना अच्छी हूं, ओके। मृणाल का ये वीडियो वायरल होने के बाद लोग उनकी जमकर आलोचना कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट में लिखा, खुद को बिपाशा से कंपेयर मत करो, शर्म आनी चाहिए। वहीं एक यूजर ने लिखा, बिपाशा ने तो क्रिस्टियानो को भी अपने पीछे पड़ाया था कभी और ये सोच भी नहीं सकती क्रिस्टियानो का ऑटोग्राफ भी नसीब होगा। एक यूजर ने मृणाल की आलोचना कर लिखा, देखिए, कॉन्फिडेंट होना अच्छी बात है, लेकिन इतना भी नहीं। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, आप बिपाशा की आधी भी नहीं हैं। धनुष से नाम जुड़ने से सुर्खियों में हैं मृणाल साउथ स्टार धनुष ने हाल ही में फिल्म सन ऑफ सरदार 2 की स्क्रीनिंग अटेंड की थी और मृणाल के साथ पोज दिए थे। तब से उनकी और मृणाल की डेटिंग की खबरें सुर्खियों में हैं। हालांकि एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू में सफाई देते हुए कहा है कि वो और धनुष महज दोस्त हैं और ये खबरें फनी हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो मृणाल ठाकुर, सन ऑफ सरदार 2 के बाद है जवानी तो इश्क होना है, तुम हो तो और पूजा मेरी जान जैसी फिल्मों में नजर आने वाली हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here