मेको सलका में अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई:एमपी की बीयर समेत 12.4 लीटर मदिरा जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

0
25

कोरिया के मेको सलका क्षेत्र में आबकारी पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ विशेष अभियान के दौरान छापेमारी की। इस दौरान कुल 12.4 लीटर अवैध मदिरा जब्त की गई। जब्त की गई मदिरा में मध्यप्रदेश की 5.2 लीटर स्प्रिंट, 3.2 लीटर बीयर और 4 लीटर हाथ भट्टी की देशी शराब शामिल है। आबकारी अधिनियम की धारा 34(2), 36 व 59(क) के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। मेको सलका निवासी 29 वर्षीय नरेश पिता रामबरन को आरोपी बनाया गया है। विवेचक अधिकारी सपना सिन्हा के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। टीम में मुख्य आरक्षक बबुआ राम, किसुन राम, आरक्षक नरेंद्र राजवाड़े, हेमन्त राजवाड़े और महिला नगर सैनिक रुमा शामिल थे। कार्रवाई में कोई वाहन जब्त नहीं हुआ। आबकारी पुलिस अवैध शराब के पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है। जिला आबकारी अधिकारी ने कहा कि अवैध शराब का व्यापार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here