मेघालय के ताशखाई इलाके में एक कोयला खदान में भीषण धमाका हुआ है, जिसमें कम से कम 10 मजदूरों की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस की टीमें मौके पर पहुंच गई हैं और राहत-बचाव कार्य तेजी से जारी है। फिलहाल धमाके के कारणों का पता नहीं चल सका है।
