Supreme Court Stray Dogs Case: सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस विक्रम नाथ ने कहा कि आवारा कुत्तों पर दिए फैसले ने उन्हें दुनियाभर में मशहूर बना दिया। उन्होंने कहा कि उन्हें न केवल कुत्तों को प्यार करने वालों से बल्कि खुद कुत्तों से भी “धन्यवाद संदेश” मिल रहे हैं। जस्टिस नाथ ने CJI गवई का आभार व्यक्त किया।
