छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उन्हें सरकारी भवन का संपत्ति कर जमा करने नोटिस भेजने का आरोप लगाया है। इस बिल की फोटो साझा करते हुए बघेल ने एक्स पर एक पोस्ट लिखा और सरकार पर निशाना साधा है। वहीं महापौर मीनल चौबे का कहना है कि यह नोटिस नहीं है, ऑनलाइन जनरेटेड डिमांड बिल है, जो गलती से गया है।
