मौनी अमावस्या पर बन रहा है ग्रहों का शुभ संयोग, इन 4 राशियों को मिलेगा लाभ

0
45
 सनातन धर्म में अमावस्या काफी महत्व होता है। माघ महीने में पड़ने वाली अमावस्या को मौनी अमावस्या के नाम से जाना जाता है। इस साल मौनी अमावस्या 29 जनवरी 2025 को है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मौनी अमावस्या, पर तीन ग्रहों का खास संयोग बन रहा है, जिसे त्रिग्रही संयोग कहा जाता है। इस योग के चलते कुछ राशि के जातकों को अत्यंत शुभ परिणाम मिलेंगे। मौनी अमावस्या पर सूर्य, चंद्रमा व बुध मकर राशि में विराजित रहेंगे। तीनों ग्रहों का एक साथ होना त्रिग्रही योग का संयोग बनेगा। इन राशियों को होगा लाभ।
वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों के जीवन में चल रही परेशानियां खत्म होने वाली है। कार्यों की विघ्न-बाधा समाप्त होगी। रोजी-रोजगार में सफलता प्राप्त हो सकती है। जीवनसाथी का प्रेम प्राप्त होगा। यात्रा का योग बन रहा है। आर्थिक रुप से स्थिति बेहतर होगी।
कन्या राशि
कन्या राशि वालों को करियर में उन्नति प्राप्त होगी। उच्चाधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। आय में वृद्धि मिलने की संभावना है। लव लाइफ बेहतर रहेगी। व्यापारियों के लिए यह समय अच्छा है।
तुला राशि
तुला राशि के जातकों को करियर में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। सामाजिक मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। अपनों का साथ मिलेगा। व्यापार की स्थिति पहले से बेहतर रहेगी।
मकर राशि
मकर राशि वालों के लिए भाग्योदय का निर्माण होगा। किसी सुखद समाचार की प्राप्ति हो सकती है। धन से जुड़ी परेशानियां दूर होगी। भूमि, भवन व वाहन की खरीदारी संभव है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here