छत्तीसगढ़ के बालोद जिले की युवती को उसके मौसी के देवर ने पहले प्रेमजाल में फंसाया, फिर वीडियो कॉल में उसके कपड़े उतरवाए। इस दौरान युवक ने अश्लील वीडियो बना लिया। इसके बाद आरोपी लगातार युवती को ब्लैकमेल कर पैसे वसूलने लगा। जब युवती ने और पैसे देने से इनकार किया, तो आरोपी ने उसके इंस्टाग्राम अकाउंट पर ही आपत्तिजनक फोटो और वीडियो अपलोड कर दिए। मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने महाराष्ट्र के युवक हम्जा शेख के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामला कोतवाली थाना इलाके का है। जानिए क्या है पूरा मामला ? जानकारी के अनुसार 18 साल की युवती ने पुलिस को बताया कि, उसकी मौसी की शादी पुणे-बीड़ (महाराष्ट्र) में हुई है। इस दौरान साल 2025 में उसका संपर्क मौसी के देवर हम्जा शेख से हुआ। शुरुआत में दोनों के बीच मोबाइल और वीडियो कॉल के जरिए सामान्य बातचीत होती थी। पिता ने बात करते पकड़ लिया था। तब फटकार भी लगाई थी। इसके बाद आरोपी ने युवती के नाम से एक इंस्टाग्राम आईडी बनाई। जिसका पासवर्ड दोनों के पास था। कुछ समय बाद आरोपी ने वीडियो कॉल में बात करने के दौरान युवती से कपड़े उतरवाए। उसकी स्क्रीन रिकॉर्डिंग की और स्क्रीनशॉट भी ले लिए। इसके बाद वीडियो और फोटो वायरल करने की धमकी देकर आरोपी ने युवती से 50 हजार रुपए की मांग की। धमकियों से डरकर उसने काई बार फोन-पे और कैश 990 रुपए आरोपी को दिए। इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया आपत्तिजनक वीडियो पीड़िता के अनुसार, आरोपी लगातार और पैसे की मांग करता रहा। जब युवती ने और रुपए देने से मना किया, तो आरोपी ने 27 जनवरी 2026 को उसके इंस्टाग्राम अकाउंट पर आपत्तिजनक वीडियो पोस्ट कर दिया। इस पूरे मामले में बालोद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ 2 फरवरी को केस दर्ज कर लिया है। इस मामले में थाना प्रभारी शिशुपाल सिन्हा ने बताया कि, आरोपी हम्जा शेख के खिलाफ आईटी एक्ट की धारा 67(ए) और बीएनएस की धारा 308(2) और 296 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। अभी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। फिलहाल, मामले की जांच जारी है। ………………………….. इससे संबंधित यह खबर भी पढ़िए… बिलासपुर में स्टूडेंट ने पोस्टमास्टर युवती से किया रेप:जशपुर के छात्र ने शादी का किया वादा, प्रेग्नेंट होने पर गर्भपात की दवा खिलाई छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में कॉलेज स्टूडेंट ने पोस्टर मास्टर युवती को अपने प्रेमजाल में फंसाया। शादी करने का वादा कर उसके साथ रेप किया। युवती जब प्रेग्नेंट हुई तो गर्भपात की दवाई खिला दी। अब युवक ने शादी से इनकार कर दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला सरकंडा थाना क्षेत्र का है। पढ़ें पूरी खबर…
