म्यांमार में भूकंप- 10 हजार लोगों के मरने की आशंका:154 मौत की पुष्टि, बैंकॉक में 30 मंजिला इमारत गिरी; 110 लोग दबे

0
39

म्यांमार में शुक्रवार को आए भूकंप में मौत का आंकड़ा 10 हजार से ज्यादा हो सकता है। यूनाइटेड स्टेट जियोलॉजिकल सर्वे (USGS) ने यह अनुमान लगाया है। भूकंप के झटके थाईलैंड, बांग्लादेश, चीन और भारत तक महसूस किए गए। म्यांमार की सैन्य सरकार ने कम से कम 144 लोगों की मौत की पुष्टि की है, जबकि 732 लोग घायल हैं। उधर, थाईलैंड में 10 लोगों की मौत हुई है। इस तरह इस आपदा में अब तक 154 लोगों ने जान गंवाई है। म्यांमार में शुक्रवार सुबह 11:50 बजे 7.7 तीव्रता का भूकंप आया। म्यांमार और थाईलैंड में यह 200 साल का सबसे बड़ा भूकंप है। भारी तबाही के चलते म्यांमार के 7 राज्यों और पूरे थाईलैंड में इमरजेंसी लगा दी गई है। पहले भूकंप के 12 मिनट बाद 6.4 तीव्रता का आफ्टरशॉक आया म्यांमार, थाईलैंड, बांग्लादेश, भारत और दक्षिण-पश्चिम चीन समेत 5 देशों में असर देखा गया। यहां के कई इलाकों में तेज झटके महसूस किए गए। पीटीआई न्यूज एजेंसी के मुताबिक, भारत में कोलकाता, इंफाल, मेघालय और ईस्ट कार्गो हिल में इसके झटके महसूस किए गए। बांग्लादेश में ढाका, चटगांव समेत कई हिस्सों में 7.3 तीव्रता के झटके आए। म्यांमार में 12 मिनट बाद फिर 6.4 तीव्रता का आफ्टरशॉक आया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here