Indian Railways News: रानी कमलापति स्टेशन से दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन स्टेशन के बीच संचालित वंदे भारत ट्रेन बदलने जा रही है। 16 रैक के साथ संचालित हो रही यह ट्रेन अब 20 डब्बों के साथ चलेगी। इसकी वजह से इसमें 400 सीटों की क्षमता बढ़ जाएगी। नये रैक सोमवार-मंगलवार की रात भोपाल पहुंच गए। इस नई रैक के साथ गाड़ी का संचालन जल्दी ही शुरू हो जाएगा।
