उत्तर मध्य रेलवे के आगरा मंडल में मथुरा-पलवल ट्रैक पर वृंदावन रोड और अझई स्टेशन के बीच एक मालगाड़ी पटरी से उतर गई। इस वजह से भोपाल से होकर जाने वाली कई ट्रेनें प्रभावित हुई हैं। रेलवे मंडल ने जानकारी दी है कि रानी कमलापति-नई दिल्ली के बीच चलने वाली शताब्दी एक्सप्रेस की बुधवार की एक ट्रिप निरस्त कर दी है।
