छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में एक 18 वर्ष की युवती की मौत के मामले में एक मतांतरित महिला को गिरफ्तार किया गया है। आरोप है कि महिला ने यीशु के नाम पर युवती का अमानवीय तरीके से उपचार किया, जिसमें गर्म तेल और पानी का उपयोग किया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में छाती की हड्डी टूटने और रक्तस्राव को मौत का कारण बताया गया है।
