38.6 C
Bhilai
Wednesday, March 12, 2025

यूपी करेंट अफेयर्स – 12 मार्च:बलिया में बनेगा स्वतंत्रता सेनानी चित्तू पांडेय का स्मारक; जस्टिस जॉयमाल्य बागची नए सुप्रीम कोर्ट जज बने

उत्तर प्रदेश में जल्‍द होने वाले RO/ARO, पटवारी और TET के सिंगल डे एग्‍जाम्स के लिए 12 मार्च, 2025 के करेंट अफेयर्स- 1. बलिया जनपद में बनेगा स्वतंत्रता सेनानी चित्तू पाण्डेय का स्मारक: 10 मार्च को उत्तर प्रदेश सरकार ने बलिया में स्वतंत्रता सेनानी चित्तू पाण्डेय का स्मारक बनाने का निर्णय लिया है। 2. हरदोई जनपद का महर्षि दधीचि कुंड बनेगा राजकीय पर्यटन केंद्र: 10 मार्च को उत्तर प्रदेश सरकार ने महर्षि दधीचि कुंड को राजकीय पर्यटन केंद्र बनाने का निर्णय लिया है। 3. उत्तर प्रदेश राज्य स्मार्ट सिटी मिशन का कार्यकाल बढ़ा: 10 मार्च को उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य स्मार्ट सिटी मिशन का कार्यकाल 2 वर्षों के लिए बढ़ा दिया गया है। राष्ट्रीय 4. राष्ट्रपति ने ब्रह्माकुमारी संस्था के राज्य स्तरीय अभियान का शुभारंभ किया: 10 मार्च को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने हरियाणा के हिसार में ब्रह्माकुमारी संस्था के राज्य स्तरीय अभियान ‘समग्र कल्याण के लिए आध्यात्मिक शिक्षा’ का शुभारंभ किया। 5. न्यायमूर्ति जॉयमाल्य बागची बने सुप्रीम कोर्ट में नए जज: 10 मार्च को भारत सरकार ने न्यायमूर्ति जॉयमाल्य बागची को सुप्रीम कोर्ट का नया न्यायाधीश नियुक्त किया। 6. केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल का 56वां स्थापना दिवस: 10 मार्च को केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल का 56 वां स्थापना दिवस मनाया गया। अंतर्राष्ट्रीय 7. प्रधानमंत्री मोदी 2 दिन के दौरे पर मॉरीशस पहुंचे: 11 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने दो दिवसीय (11 से 12 मार्च, 2025 तक) मॉरीशस दौरे पर पोर्ट लुईस पहुंचे। 8. फिलीपींस के पूर्व राष्ट्रपति रोड्रिगो दुतेर्ते गिरफ्तार हुए: 11 मार्च को फिलीपींस की पुलिस ने पूर्व राष्ट्रपति रोड्रिगो दुतेर्ते को मानवता के खिलाफ अपराध के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। 12 मार्च का इतिहास ये खबर भी पढ़ें… यूपी करेंट अफेयर्स – 11 मार्च: जौनपुर महोत्सव 2025 शुरू हुआ; जयपुर में IIFA अवॉर्ड्स 2025 का आयोजन हुआ उत्तर प्रदेश में जल्‍द होने वाले RO/ARO, पटवारी और TET के सिंगल डे एग्‍जाम्स के लिए 11 मार्च, 2025 के करेंट अफेयर्स। पढ़ें पूरी खबर…

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles