UP News: फर्रुखाबाद प्रवेश नियंत्रित ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे परियोजना के तहत तहसील छिबरामऊ के गांव डडौना में भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया तेजी से चल रही है। इस परियोजना के लिए कुल 25.5713 हेक्टेयर भूमि चिह्नित की गई है, जिसमें 330 भू-स्वामी प्रभावित होंगे। भूमि अधिग्रहण पर सरकार करीब 11.40 करोड़ खर्च करेगी।
