मूत्र मार्ग संकुचन (यूटेथ्रल स्ट्रिक्चर) की जटिल बीमारी से जूझ रहे मरीजों के लिए आयुर्वेद ने नई उम्मीद जगाई है। जनरल ऑफ रिसर्च इन आयुर्वेद साइंस में चार सितंबर को प्रकाशित शोध में यह पाया गया है कि आयुर्वेद की उत्तर बस्ती नामक चिकित्सा पद्धति इस रोग के लिए प्रभावी, सुरक्षित और दीर्घकालिक समाधान है।
