UP News: सीएम योगी ने कहा कि सोशल मीडिया के नकारात्मक प्रभावों से बचना जरूरी है। तस्वीरों के साथ छेड़छाड़ और साइबर फ्रॉड से लोगों को नुकसान पहुंच रहा है, इसलिए हर जिले में साइबर थाने स्थापित किए गए हैं। उन्होंने युवाओं से डिजिटल मीडिया का सीमित उपयोग करने, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी और सरल जीवन अपनाने का आह्वान किया।
