रजिस्ट्री शुल्क बढ़ाने के विरोध में सैकड़ों की संख्या में जमीन खरीदी–बिक्री से जुड़े लोग कलेक्टर को ज्ञापन सौंपने पहुंचे थे। प्रदर्शनकारी जिस मार्ग पर खड़े थे, वहीं से भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव साय का काफिला गुजर रहा था। प्रदर्शनकारियों ने काफिला रोककर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष को ज्ञापन सौंपने की बात कहने लगे। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हटाकर गाड़ी को वहां से निकाला।