रणजी ट्रॉफी- चौका मारने के बाद बोल्ड हुए कोहली:15 बॉल पर 6 रन बनाए, हिमांशु सांगवान ने क्लीन बोल्ड किया

0
148

12 साल के बाद रणजी ट्रॉफी में विराट कोहली की वापसी खास नहीं रही है। वे 15 गेंद में 6 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें रेलवे के हिमांशु सांगवान ने क्लीन बोल्ड कर दिया। पिछली ही बॉल पर कोहली ने हिमांशु की बॉल पर चौका जमाया था। विराट नंबर-4 पर बैटिंग करने आए थे। शुक्रवार को मुकाबले के दूसरे दिन लंच तक दिल्ली ने पहली पारी में 4 विकेट पर 168 रन बना लिए हैं। कप्तान आयुष बडोनी और सुमित माथुर क्रीज पर हैं। सनत सांगवान 30 और यश धुल 32 रन बनाकर आउट हुए। दिल्ली ने आज 41/1 के स्कोर से खेलना शुरू किया है। रेलवे की टीम पहली पारी में 241 रन पर सिमट गई थी। मैच के 3 फोटो देखिए… विराट ने 5वीं बॉल पर पहला रन बनाया, आउट होते ही स्टेडियम खाली
कोहली ने पारी की डिफेंसिव शुरुआत की। उन्होंने 5वीं गेंद को कवर की ओर धकेलकर अपना पहला रन बनाया। विराट ने हिमांशु की बॉल पर स्ट्रेट ड्राइव पर चौका जमाया। फिर अगली ही बॉल पर क्लीन बोल्ड हो गए।​​​​​ कोहली की बैटिंग देखने के लिए 10 हजार से ज्यादा दर्शक आए थे, लेकिन उनके आउट होते ही निराश होकर घर लौट गए। दिल्ली की पायल ने कहा- ‘बड़े इंतजार के बाद कोहली की बैटिंग आई, लेकिन वे जल्दी आउट हो गए। इससे निराश हूं।’ विराट ने आखिरी रणजी मैच 2012 में खेला था
कोहली ने 2006 में तमिलनाडु के खिलाफ रणजी में डेब्यू किया था। विराट ने 2012 में अपना आखिरी रणजी मैच वीरेंद्र सहवाग की कप्तानी में खेला था, जबकि पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना ने UP की कमान संभाली थी। मैच गाजियाबाद के नेहरू स्टेडियम में खेला गया था। केएल राहुल, सिराज और कुलदीप भी रणजी खेल रहे
कोहली के अलावा, केएल राहुल कर्नाटक, मोहम्मद सिराज हैदराबाद और कुलदीप यादव यूपी की ओर से रणजी मैच खेल रहे हैं। इससे पहले 23 से 26 जनवरी तक भारतीय कप्तान रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल और ऋषभ पंत जैसे भारतीय खिलाड़ियों ने रणजी ट्रॉफी के मैचों में हिस्सा लिया था। कुछ पॉइंट्स में अन्य मैचों के अपडेट्स… स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… रणजी मैच के पहले दिन कोहली की बैटिंग नहीं आई:मुकाबला देखने करीब 15 हजार दर्शक आए, पुलिस ने लाठीचार्ज किया विराट कोहली 12 साल के बाद रणजी ट्रॉफी में वापसी कर रहे हैं। वे दिल्ली की ओर से अरुण जेटली मैदान पर रेलवे के खिलाफ खेल रहे हैं। मुकाबले के पहले दिन कोहली की बैटिंग नहीं आई। स्टंप्स तक पहली पारी में दिल्ली का स्कोर 41/1 है। यश धुल 17 और सनत सांगवान 9 रन बनाकर नाबाद लौटे। पढ़ें पूरी खबर…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here