रणवीर सिंह को जान से मारने की धमकी:वॉट्सएप वॉइस नोट भेजकर करोड़ों रुपए की फिरौती मांगी, मुंबई पुलिस ने सुरक्षा बढ़ाई

0
1

बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह को मंगलवार को जान से मारने की धमकी मिली है। यह धमकी वॉट्सएप पर भेजे गए एक वॉइस नोट के जरिए दी गई है, इसमें आरोपी ने करोड़ों रुपए की फिरौती की मांग की है। सूत्रों के मुताबिक, धमकी मिलने के तुरंत बाद मुंबई पुलिस ने रणवीर सिंह के बांद्रा स्थित आवास के बाहर सुरक्षा कड़ी कर दी है। अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है और आने-जाने वालों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। यह घटना फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी के मुंबई स्थित घर के बाहर 31 जनवरी को पांच राउंड फायरिंग की घटना के बाद आया है, इससे मुंबई पुलिस मामले में ज्यादा सजग है। बड़ी रकम नहीं देने पर अंजाम भुगतने की चेतावनी पुलिस अधिकारियों ने बताया कि धमकी भरे वॉइस नोट में आरोपी ने खुद को गंभीर अपराध से जुड़ा बताया है और बड़ी रकम नहीं देने पर अंजाम भुगतने की चेतावनी दी है। पुलिस ने वॉइस नोट को फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिया है। मुंबई पुलिस की साइबर सेल और क्राइम ब्रांच मिलकर वॉट्सएप नंबर और वॉइस सैंपल के जरिए आरोपी की लोकेशन ट्रेस करने में जुटी है। शुरुआती जांच में आशंका जताई जा रही है कि धमकी देने वाला व्यक्ति किसी आपराधिक गिरोह से जुड़ा हो सकता है। रोहित शेट्टी फायरिंग केस से कनेक्शन की जांच पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि क्या रणवीर सिंह को मिली धमकी का कोई सीधा संबंध रोहित शेट्टी के घर पर हुई फायरिंग की घटना से है या यह डर फैलाने की साजिश है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा। ——————- ये खबर भी पढ़ें… रणवीर सिंह@40, न्यूड फोटोशूट पर हुई FIR:रवीना को घूरने पर सेट से बाहर निकाले गए; कभी वेटर बने, आज है ₹119 करोड़ का बंगला मुंबई का लड़का, रंग-बिरंगे कपड़ों का दीवाना, जबरदस्त एनर्जी वाला एक्टर, ये पहचान है रणवीर सिंह की। जिनकी गिनती आज बॉलीवुड के टॉप एक्टर्स में होती है। शुरुआत में रणवीर ने कई रिजेक्शन झेले, लेकिन 2010 में आई फिल्म ‘बैंड बाजा बारात’ से डेब्यू करने के बाद उन्होंने इंडस्ट्री में अपनी खास जगह बनाई। पूरी खबर पढ़ें…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here