रतलाम के गांव में फोटो खींचने की बात पर दो पक्षों में विवाद हो गया। मारपीट के बाद गुमटी में आग लगा दी गई। पुलिस फोर्स तैनात किया गया है। गांव में जगह-जगह बैरिकेड्स लगाकर पुलिस बल तैनात किया गया है। गांव के आने-जाने वाले रास्तों पर भी पुलिस नजर रख रही है।
