शहर में सोमवार शाम करीब पांच बजे मौसम का मिजाज बदला और शहर सहित अंचल के कई क्षेत्रों में जोरदार गरज-चमक के साथ मूसलधार वर्षा शुरू हो गई। निचले इलाकों में जलभराव की समस्या निर्मित हो गई। कई घरों में भी पानी घुस गया। इससे रहवासी परेशान होते रहे। वर्षा का दौर ढाई घंटे से अधिक समय तक चलता रहा।
