Ratlam Massive Fire: रतलाम के थाना दीनदयाल नगर अंतर्गत हाट की चौकी क्षेत्र में वेदव्यास कॉलोनी स्थित कबाड़ गोदाम में देर रात आग लग गई। आग की तीव्रता इतनी थी कि शहर और आसपास से 20 से अधिक फायर ब्रिगेड गाड़ियां बुलानी पड़ीं। स्थानीय पुलिस और निवासी आग पर काबू पाने में जुटे हुए हैं।
