जानकारी के अनुसार नेमीनाथ विहार निवासी घायल बुजुर्ग 60 वर्षीय इंदर पुत्र जमुनालाल शर्मा गुरुवार दोपहर राम मंदिर क्षेत्र से कस्तूरबा नगर मेन रोड होते हुए अपनी फर्नीचर की दुकान जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में अचानक चाइनीज मांझा उनके गले में आकर फंस गया। जैसे ही मांझा गले पर आया, इंदर शर्मा ने तत्काल अपने सीधे हाथ से डोर को पकड़कर हटाने का प्रयास किया।
