Ratlam Temple Dispute: रतलाम शहर में साक्षी पेट्रोल पंप के समीप स्थित भैरव जी के मंदिर और नगर निगम की बाउंड्रीवॉल तोड़े जाने के विरोध में सोमवार सुबह जमकर हंगामा हो गया। नगर निगम कमिश्नर के मौके पर नहीं पहुंचने से नाराज भाजपा पार्षदों और हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने सिटी फोरलेन पर चक्काजाम कर दिया।
