MP Crime: औद्योगिक थाना क्षेत्र से 16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में पुलिस ने आरोपी रेहान उर्फ बाल को अजमेर से गिरफ्तार किया। किशोरी को सकुशल बरामद कर वन स्टाप सेंटर भेजा गया। पूछताछ के बाद आरोपी पर पोक्सो (POCSO) और दुष्कर्म की धाराएं जोड़ी गई हैं।
