मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश सरकारें पहली बार साथ मिलकर बिजली की खरीद करने जा रही हैं। दोनों प्रदेशों ने मिलकर एक हजार मेगावाट बिजली खरीदने का निर्णय लिया है, जो पांच साल के लिए होगी। यह खरीद रबी सीजन से शुरू होगी और दोनों प्रदेश अपनी जरूरत के समय बिजली का उपयोग करेंगे।
