छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिला कोर्ट को बम (RDX) से उड़ाने की धमकी मिली है। यह धमकी जिला एवं सत्र न्यायाधीश विजय कुमार होता की आधिकारिक ई-मेल आईडी पर अज्ञात व्यक्ति ने भेजी है। धमकी भरा मेल मिलते ही पुलिस, प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड में आ गईं हैं। सुरक्षा के मद्देनजर पूरे जिला न्यायालय परिसर को तुरंत खाली कराया गया। सभी जजों, वकीलों, न्यायालय कर्मचारियों और आम नागरिकों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। कोर्ट परिसर और आसपास के इलाकों में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। आने-जाने वाले रास्तों पर भी सख्त निगरानी रखी जा रही है। जिससे जीई रोड पर काफी भीड़ जमा हो गई है। देखिए तस्वीरें… बम निरोधक दस्ता जांच में जुटा घटना की जानकारी मिलते ही बम निरोधक दस्ता (BDDS) और अन्य जांच एजेंसियां मौके पर पहुंच गईं। पूरे परिसर की सघन तलाशी ली जा रही है। शुरुआती जांच में अब तक किसी भी संदिग्ध वस्तु या विस्फोटक की पुष्टि नहीं हुई है। हालांकि एहतियातन सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। धमकी भरे मेल की जांच जारी जानकारी के मुताबिक, न्यायालय परिसर को RDX से उड़ाने की बात कही गई। जिसके लिए गुरुवार सुबह 10 बजकर 7 मिनट पर मेल आया। दोपहर 2:35 बजे तक का समय दिया गया था। यह मेल एक इंटरनेशनल नंबर (VPN) का इस्तेमाल कर भेजा गया है। जिससे भेजने वाले की पहचान छुपाने की कोशिश की गई है। मेल भेजने वाले की पहचान और लोकेशन का पता लगाने की कोशिश की जा रही है। रीवा कोर्ट को भी उड़ाने की धमकी वहीं, मध्य प्रदेश के रीवा न्यायालय में भी इसी तरह की धमकी मिली है। यह किसी संगठित साइबर हमले या बड़े नेटवर्क की ओर इशारा करता है। अक्सर इस तरह की धमकियां अदालती कार्यवाही को बाधित करने या दहशत फैलाने के उद्देश्य से दी जाती हैं। ……………………………… इससे संबंधित यह खबर भी पढ़िए… कवर्धा कलेक्टर ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी:कश्मीर से आया मेल, IED लगी होने का जिक्र; बम स्क्वायड की टीम कर रही जांच छत्तीसगढ़ के कवर्धा कलेक्टर कार्यालय को RDX (Royal Demolition Explosive) से उड़ाने की धमकी मिली है। कलेक्टर कवर्धा के ऑफिशियल मेल आईडी पर कश्मीर से मेल आया है, जिसमें दोपहर ढाई बजे तक समय दिया गया है। पढ़ें पूरी खबर…
