पूछताछ में आरोपितों ने गांजों को ओड़िसा से महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश ले जाना स्वीकार किया। गांजे की अनुमानित कीमत करीब 36 लाख 53 हजार रुपये आंकी गई है। आरोपित तस्करों के पास से चार नग मोबाइल भी जब्त किया गया है। पुलिस तस्करों के मोबाइल डिटेल भी खंगाल रही है।
