राजन शाही अपने ही शो की कहानी कर रहे कॉपी!:’अनुपमा’ में ‘ये रिश्ता…’ का ट्रैक देख भड़के यूजर्स, बोले- बंद करो इन सीरियल्स को

0
20

राजन शाही के टीवी शोज अनुपमा और यह रिश्ता क्या कहलाता है दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय हैं। दोनों ही शोज टीआरपी की लिस्ट में टॉप 5 में बने रहते हैं। हालांकि, हाल ही में दर्शकों ने शिकायत की है कि दोनों शोज की कहानियां लगभग एक जैसी हो गई हैं। इस वजह से कई यूजर्स नाराज हैं। उनका कहना है कि अगर कहानी में कुछ नया देखने को नहीं मिलेगा, तो ऐसे शोज को बंद कर देना ही बेहतर है। दरअसल, अनुपमा में रूपाली गांगुली मुख्य भूमिका में नजर आती हैं और शो की पूरी कहानी उन्हीं के इर्द-गिर्द घूमती है। लेटेस्ट ट्रैक में ड्रग्स के कारण आर्यन की मौत हो जाती है, जिसके बाद शो में जबरदस्त ड्रामा देखने को मिलेगा। जैसे ही इस एपिसोड से जुड़े वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए तो यूजर्स भड़क उठे, क्योंकि बिल्कुल यही कहानी यह रिश्ता क्या कहलाता है में भी दिखाई गई थी। इसके बाद से ही यूजर्स ने राजन शाही और दोनों ही शोज की जमकर आलोचना शुरू कर दी। एक यूजर ने कमेंट किया, ‘ये रिश्ता वाली ही कहानी है?’, वहीं दूसरे ने लिखा, ‘ये यह रिश्ता क्या कहलाता है है या ये वही हो रहा है?’, तीसरे ने लिखा, ‘ये रिश्ता की कहानी रिपीट कर दी। वहां शुभम की ड्रग्स से मौत हुई थी और इल्जाम नायरा पर आया था, यहां अनुपमा पर आएगा। घुमा-फिराकर वही कहानी दिखा रहे हैं।’ इसके अलावा कई अन्य दर्शकों का कहना है कि सिर्फ यही नहीं, बल्कि अनुपमा के कई एपिसोड्स की कहानी यह रिश्ता क्या कहलाता है से हूबहू मिलती-जुलती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here