राजपाल यादव ने पैर छूकर लिया धर्मेंद्र का आशीर्वाद:वायरल वीडियो ने जीता फैंस का दिल, बोले- छोटा पंडित वाकई बहुत संस्कारी हैं

0
20

राजपाल यादव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र के पैर छूते नजर आ रहे हैं। इस दौरान राजपाल के चेहरे पर खुशी और गर्व साफ झलक रहा है। यूजर्स भी उनके इस भाव को देखकर उनकी खूब तारीफ कर रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि धर्मेंद्र किसी इवेंट में बैठे हुए हैं। जैसे ही राजपाल यादव उन्हें देखते हैं, वह तुरंत उनकी ओर बढ़ते हैं और पैर छूने के लिए झुक जाते हैं। इसके बाद वह उनका आशीर्वाद लेते हुए नजर आते हैं। यही नहीं, एक सच्चे फैन की तरह उन्होंने धर्मेंद्र की तारीफ भी की और मुस्कुराते हुए उनके साथ फोटो खिंचवाई। दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र के प्रति राजपाल यादव का सम्मान देखकर यूजर्स ने उनकी जमकर तारीफ की है। सभी ने उनकी सादगी और संस्कारों की सराहना कर रहे हैं। एक कमेंट में लिखा था- संस्कृति और नैतिकता। दूसरे ने कहा- लोगों की तो चाहतें बहुत है और कोई है जो बस तुम्हें देखकर खुश है। तीसरे ने लिखा- संस्कार झलकते हैं। राजपाल यादव की हालिया फिल्में राजपाल यादव को हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘भूल भुलैया 3’ में देखा गया था, जहां उन्होंने एक बार फिर छोटा पंडित का किरदार निभाया था। इसके अलावा उन्होंने हाल ही में रिलीज हुई एक्शन फिल्म ‘बेबी जॉन’ में भी देखा गया था जिसमें वरुण धवन और कीर्ति सुरेश लीड रोल में थे। 89 साल की उम्र में भी धर्मेंद्र का फिटनेस जुनून वहीं, लिजेंड्री एक्टर धर्मेंद्र भले ही 89 वर्ष के हो गए हों, लेकिन इस उम्र में भी वह अपनी सेहत और फिटनेस का पूरा ध्यान रखते हैं। हाल ही में उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वह जिम में एक्सरसाइज करते नजर आए। इस वीडियो को देखने के बाद सेलेब्स के साथ ही फैंस उनकी जमकर तारीफ की थी। पूरी खबर पढ़ें..

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here