राजस्थान में इथेनॉल प्लांट विवाद गहराया, किसानों का हिंसक प्रदर्शन… पुलिस से तीखी झड़प; कई घायल

0
5

राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले के राठी खेड़ा गांव में लग रहे इथेनॉल प्लांट को लेकर ग्रामीणों का विरोध बुधवार को अचानक उग्र रूप ले गया। प्रदूषण की आशंका जताते हुए किसानों ने प्लांट की निर्माणाधीन दीवार को ट्रैक्टर से ढहा दिया, जिसके बाद पुलिस और किसानों के बीच तीखी झड़प शुरू हो गई। माहौल बिगड़ने पर प्रदर्शनकारियों ने पुलिस कर्मियों और प्रशासनिक वाहनों को आग लगा दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here