सोनम रघुवंशी के भाई गोविंद रघुवंशी राजा रघुवंशी के घर पहुंचे। उन्होंने कहा कि अगर उनकी बहन सोनम दोषी है तो उसे फांसी पर लटका देना चाहिए। गोविंद ने यह भी कहा कि राज कुशवाह उनके यहां काम करता था और सोनम उसे राखी बांधती थी। गोविंद ने अपने परिवार की बेगुनाही का दावा किया और न्याय की मांग की।
