राजा रघुवंशी हत्याकांड मामले में एक नया खुलासा हुआ है। प्रॉपर्टी ब्रोकर सिलोम जेम्स ने सोनम का लैपटॉप सहित अन्य सामान नाले में फेंक दिया था। पुलिस उसे लेकर वहां पहुंची और नाले से एक सफेद रंग के पैकेट को ढूंढ निकाला। लैपटॉप में कई राज छिपे होने की आशंका है, जिससे सोनम के हवाला कनेक्शन की जानकारी मिल सकती है।
