Raja Raghuvanshi Murder Case: ट्रांसपोर्टर राजा रघुवंशी हत्याकांड में नए खुलासे हुए हैं। प्रापर्टी ब्रोकर सिलोम जेम्स की गिरफ्तारी के बाद एसआईटी को पता चला है कि ठेकेदार लोकेंद्र तोमर ने सिलोम को सामान जलाने का दबाव बनाया था। लोकेंद्र ने कार शोरूम में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज डिलीट करवाने की भी कोशिश की।
