पूर्व भारतीय क्रिकेटर रोजर बिन्नी ने BCCI का अध्यक्ष पद छोड़ दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, बोर्ड के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला को कार्यवाहक अध्यक्ष बनाया गया है। 65 साल के शुक्ला फिलहाल में BCCI के वाइस प्रेसिडेंट थे। हाल ही में BCCI सूत्रों ने PTI को बताया था, मौजूदा प्रेसिडेंट रोजर बिन्नी जुलाई महीने में 70 साल के हो जाएंगे। BCCI के नियम के अनुसार, किसी भी पदाधिकारी को 70 साल की उम्र के बाद अपना पद छोड़ना होगा। ऐसे में बिन्नी पद पर बने रहने के लिए अयोग्य हो जाएंगे। बिन्नी ने 2022 में सौरव गांगुली की जगह बोर्ड के अध्यक्ष का पद संभाला था। वे 19 जुलाई को 70 साल के हो गए थे। 1983 वर्ल्ड कप में रहे सबसे सफल बॉलर रोजर बिन्नी
1983 में भारतीय क्रिकेट टीम के हिस्सा थे। उन्होंने टीम में अहम् भूमिका निभाई। बिन्नी वर्ल्ड कप में हाईएस्ट विकेट टेकर यानी सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले प्लेयर बने। बिन्नी ने टूर्नामेंट में 18 विकेट लिए। साल 1979 से लेकर 1987 तक बिन्नी ने भारत की ओर से 27 टेस्ट और 72 वनडे मैच खेले। टेस्ट करियर में 47 विकेट झटके, जबकि वनडे करियर में 77 विकेट लिए हैं।
