Bhopal News: बैतूल–भोपाल राष्ट्रीय राजमार्ग एनएच-46 की बदहाल स्थिति और अधूरे निर्माण कार्य के बावजूद लगातार जारी टोल वसूली का मुद्दा अब संसद तक पहुंच गया है, जहां पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी को सीधे संबोधित करते हुए इस मुद्दे पर कड़ी आपत्ति जताई।
