30 C
Bhilai
Saturday, March 15, 2025

राज कपूर की 100वीं बर्थ एनिवर्सरी का इवेंट शुरू:रणबीर-आलिया ने की शिरकत, प्रेम चोपड़ा भी नजर आए; तीन दिन तक जारी रहेगा सेलिब्रेशन

आज से मुंबई में राज कपूर की 100वीं बर्थ एनिवर्सरी का इवेंट शुरू हो गया है। इवेंट को अंधेरी के पीवीआर इनफिनिटी मॉल में आयोजित किया गया है। यह इवेंट आज यानी 13-15 दिसंबर तक चलेगा। इसमें कपूर फैमिली के अलावा फिल्म इंडस्ट्री के कई नामी सितारें शामिल होने पहुंचे। इसमें रणबीर कपूर, आलिया भट्ट्, करीना कपूर, सैफ अली खान और करिश्मा कपूर दिखीं। वहीं वेटरन एक्टर प्रेम चोपड़ा भी नजर आए। इस इवेंट का आयोजन कपूर फैमिली ने बाकी फिल्म इंडस्ट्री के लोगों के साथ मिलकर किया है। इस खास मौके पर राज कपूर की 10 पॉपुलर फिल्में 40 शहर के 135 थिएटर्स में दिखाई जाएंगी। इस फिल्म फेस्टिवल में राज कपूर की 10 फिल्मों को थिएटर्स में री-रिलीज किया गया है। इन फिल्मों को महज 100 रुपए में देख सकते हैं। ये फिल्में सिर्फ पीवीआर और सिनेपोलिस के थिएटर्स में ही देखी जा सकती हैं। ये खबर लगातार अपडेट हो रही है….

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles