रायगढ़ के तमनार में मिली अफीम की खेती:डेढ़ एकड़ में उगाई गई फसल, मौके पर पहुंची पुलिस; 15 दिन में चौथा मामला

0
8

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में अफीम की अवैध खेती पकड़ी गई है। तमनार ब्लॉक के आमाघाट में करीब डेढ़ एकड़ में अफीम उगाई जा रही थी। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। जानकारी के अनुसार, झारखंड के एक व्यक्ति के जरिए यह खेती कराई जा रही थी। आमाघाट के किसान से तरबूज, ककड़ी उगाने के लिए खेत लिया गया था। पुलिस ने 1 आरोपी मार्शल सांगां को हिरासत में लिया है। वह झारखंड का ही रहने वाला है। बता दें कि प्रदेश में पिछले 15 दिनों में अफीम की खेती पकड़ाने का यह चौथा मामला है। इससे पहले 7 मार्च को दुर्ग में अफीम की खेती पकड़ाई थी। 10 मार्च को बलरामपुर के कुसमी में और 12 मार्च को बलरामपुर के कोरंधा में अफीम का खेत मिला था। खबर और अपडेट की जा रही है…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here