रायगढ़ जिले के तमनार ब्लॉक में नया कोयला खदान खोलने के विरोध में धरने पर बैठे ग्रामीणों और पुलिस के बीच शनिवार को हिंसक झड़प हो गई। उग्र हुए ग्रामीणों में बस और कार में आग लगा दिया। साथ ही एक महिला टीआई से साथ मारपीट भी की, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गई।
