छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के पुसौर में मां-बेटी की लाश घर के पास मिली थी। पड़ोसी ही मां-बेटी का हत्यारा निकला। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक पड़ोस में रहने वाला युवक मृतका पूर्णिमा से परेशान था। बार-बार रुपए मांगने से परेशान होकर उसने मां-बेटी की हत्या कर दी। सूत्रों के मुताबिक पड़ोस में रहने वाले शुभम के साथ पहले पूर्णिमा का प्रेम प्रसंग था। इसके बाद दोनों अलग हो गए। लड़की की शादी भी तय हो चुकी थी, लेकिन पूर्णिमा आए दिन शुभम से रुपए की मांग करती थी। देर रात छत के रास्ते से घर में घुसा इससे परेशान होकर शुभम ने पूर्णिमा की हत्या की साजिश रची। सोमवार की देर रात छत के रास्ते से वह घर में घुसा। लकड़ी से पहले युवती के सिर पर मारा, लेकिन उसी दौरान उसकी मां उर्मिला के जाग गई।उसने उस पर भी हमला कर दिया। बाद में बैट से भी उनके सिर पर मारा। दोनों की लाश छत से फेंककर भागा सिर पर गंभीर चोट लगने से दोनों की मौत हो गई। इसके बाद आरोपी दोनों की लाश को छत से नीचे फेंककर भाग गया। फिलहाल इस मामले में आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है और जल्द ही पुलिस इसका खुलासा करेगी। अब जानिए क्या है पूरा मामला मंगलवार को पुसौर गांव में मां-बेटी की लाश उनके घर के बरामदे में पड़ी मिली। दोनों के सिर पर गंभीर चोट के निशान मिले। आसपास के लोगों ने थाने में सूचना दी। सूचना के बाद जांच के लिए पुलिस टीम पहुंच गई। थाने से 200 मीटर की दूरी पर वारदात हुई थी। मृतकों की पहचान गायत्री मंदिर के पास रहने वाली उर्मिला संवरा (45) और पूर्णिमा संवरा (24) के रूप में हुई है। मौके से एक बैट भी मिला था जानकारी के मुताबिक मृतका अपनी दो बेटियों के साथ घर में रहती थी, लेकिन उसकी एक बेटी कल्पना संवरा (18) डांस कॉम्पिटिशन के लिए अपने डांस ग्रुप के साथ कलमी गांव गई हुई थी। मंगलवार सुबह 6 बजे जब वह घर पहुंची तो दोनों की लाश देखी। एसपी दिव्यांग पटेल के मुताबिक हत्या सोमवार रात में हत्या की गई है। मां-बेटी के सिर पर गंभीर चोट के निशान मिले। मौके से एक बैट बरामद किया गया है। ……………………. ये खबर भी पढ़ें… रायगढ़ में मां-बेटी की हत्या: घर के बरामदे में मिली लाश, दोनों के सिर पर गंभीर चोट के निशान, थाने से 200 मीटर दूर वारदात छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में डबल मर्डर हुआ है। पुसौर गांव में मां-बेटी की लाश उनके घर के बरामदे में पड़ी मिली है। दोनों के सिर पर गंभीर चोट के निशान मिले हैं। आसपास के लोगों ने थाने में सूचना दी। सूचना के बाद जांच के लिए पुलिस टीम पहुंच गई है। थाने से 200 मीटर की दूरी पर वारदात हुई है। पढ़ें पूरी खबर
