रायपुर की ‘हसीन’ ड्रग्स पैडलर…VIP नाइट पार्टियों में सप्लाई:यूनिवर्सिटी-कॉलेज स्टूडेंट्स भी संपर्क में थे, 36 से ज्यादा नाम; मुंबई-दिल्ली-पंजाब से आता था MDMA-हेरोइन

0
16

छत्तीसगढ़ के हाई प्रोफाइल ड्रग तस्करी केस में रायपुर की एक इंटीरियर डिजाइनर युवती गिरफ्तार हुई है। युवती उस गिरोह का हिस्सा थी, जो क्लब, पब, फार्महाउस समेत अन्य जगहों पर होने वाली नाइट पार्टियों में ड्रग्स सप्लाई करता था। यह नशीला पदार्थ मुंबई, दिल्ली और पंजाब से लाया जाता था। पुलिस ने एक हफ्ते पहले देवेंद्र नगर ओवरब्रिज के नीचे 3 लोगों को गिरफ्तार किया था। जिनके पास से ड्रग्स (MDMA) जब्त हुआ था। उनसे पूछताछ के बाद पुलिस ने नव्या मलिक (30) को मुंबई से अरेस्ट किया है। नव्या के संपर्क में कई यूनिवर्सिटी और कॉलेज के छात्र-छात्राएं भी थे। पुलिस को 36 से ज्यादा लोगों का चैट भी मिला है। जानकारी के मुताबिक, 23 अगस्त को एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और गंज थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने देवेन्द्र नगर ओवरब्रिज के नीचे एक कार में सवार 3 लोगों को गिरफ्तार किया था। पूछताछ करने पर उन्होंने अपना नाम हर्ष आहूजा, मोनू विश्नोई और दीप धनोरिया बताया। आरोपियों की तलाशी लेने पर ड्रग्स (MDMA) मिला। लड़कों ने उगला युवती का नाम पुलिस ने जब कड़ाई से पूछताछ की, तो हरियाणा के हिसार में रहने वाला मोनू ने ड्रग्स को दिल्ली से रायपुर लाने की बात स्वीकार किया। फिर रायपुर में रहने वाले हर्ष आहूजा और दीप धनोरिया को उपलब्ध कराना बताया। इस दौरान हर्ष आहूजा और दीप धनोरिया ने नव्या मिलक की डिमांड पर ड्रग्स रायपुर लाना बताया। तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से ड्रग्स (MDMA) कुल 27.58 ग्राम, एक सोनेट कार और 85,300 रुपए कैश, तौल मशीन और 5 मोबाइल सहित 20 लाख रुपए का सामान जब्त किया गया था। मुंबई से युवती की गिरफ्तारी आरोपियों से पूछताछ के बाद पुलिस कटोरा तालाब निवासी नव्या मलिक की तलाश कर रही थी। इस बीच उसका लोकेशन मुंबई मिला, जहां से पुलिस ने नव्या को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 1 प्रतिबंधित नशीली टैबलेट, ड्रग्स सप्लाय का रैपर और 2 मोबाइल जब्त किया गया। पुलिस ने युवती के खिलाफ नारकोटिक एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। MDMA और हेरोइन की सप्लाई पुलिस के मुताबिक नव्या मलिक (30) इंटीरियर डिजाइनर है। वह फैशन डिजाइनिंग भी करने लगी। फैशन शो और नाइट पार्टियों में जाती थी। इसी दौरान उसे ड्रग्स की लत लगी। फिर वह बड़े पैडलर्स के संपर्क में आई। उसने पैसा कमाने के लिए तस्करी शुरू कर दी। पहले दिल्ली से ड्रग्स मंगाती थी। फिर वह पंजाब, हरियाणा और मुंबई के तस्करों से ड्रग्स मंगाने लगी। इसमें MDMA और हेरोइन शामिल है। आरोपी हर्ष आहूजा की पड़ोसी है युवती फिलहाल, रायपुर पुलिस ने युवती को 3 दिन की रिमांड पर लिया है। देवेंद्र नगर में गिरफ्तार हुए युवकों में एक युवक हर्ष आहूजा युवती का पड़ोसी है। पुलिस को शक है कि दोनों मिलकर इस गिरोह को ऑपरेट कर रहे थे। 26 दिनों में 44 तस्करों को पकड़ा एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह ने बताया कि 4 अगस्त को पहली बार ड्रग्स रैकेट का पर्दाफाश हुआ था। पंजाब के तस्कर लवजीत सिंह और राजनांदगांव के सुवित श्रीवास्तव समेत 9 तस्करों को गिरफ्तार किया गया था। उनके कब्जे से 1 करोड़ की ड्रग्स जब्त की गई। उसके बाद जांच आगे बढ़ी। …………………………………… इससे जुड़ी यह खबर भी पढ़ें… 01.रायपुर में पाकिस्तानी हेरोइन का नेटवर्क…नेट-कॉलिंग से तस्करी:ड्रोन से पंजाब पहुंची, बिलासपुर-धमतरी तक सप्लाई, पाक मेड पिस्टल, 80 कारतूस संग मास्टरमाइंड अरेस्ट रायपुर के युवाओं में पाकिस्तानी ड्रग्स फैलाकर नशे का कारोबार करने वाले मां-बेटे समेत 5 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जिसमें मास्टरमाइंड समेत 4 आरोपी रायपुर और एक बिलासपुर के रहने वाले हैं। आरोपियों के पास से एक पाकिस्तान मेड पिस्टल और 80 जिंदा कारतूस भी जब्त हुए हैं। पढ़ें पूरी खबर 02. रायपुर में ड्रग्स की डिलीवरी…दिल्ली से आया था डीलर: हेरोइन के साथ लेडी पैडलर भी अरेस्ट, कांग्रेस बोली-बॉर्डर तक सुरक्षित नहीं रख पा रही सरकार छत्तीसगढ़ की रायपुर पुलिस ने ड्रग्स तस्करी के एक बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। ये तस्कर अफगानिस्तान, पाकिस्तान, पंजाब और दिल्ली से ड्रग्स लाकर रायपुर में बेचते थे। पुलिस ने हर्ष आहूजा, मोनू विश्नोई और दीप धनोरिया समेत 3 डीलर्स को गिरफ्तार किया है। पढ़ें पूरी खबर…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here